How to use two Gmail in one Youtube App in Hindi

How to use two Gmail in one Youtube App in Hindi

How to use two Gmail in one Youtube App in Hindi





अगर आप एक मोबाइल यूजर हैं और आप अपने मोबाइल में यूट्यूब एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहते हैं कि आपकी अन्य ईमेल आईडी भी आपके YouTube एप्लिकेशन में लॉग इन हो। लेकिन आपको दूसरी ईमेल आईडी में लॉग इन करने में परेशानी हो रही है। तो जीवन बीमा बाजार का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

क्योंकि आज के इस लेख में हम समझेंगे कि YouTube के एक मोबाइल एप्लिकेशन में दो जीमेल आईडी कैसे लॉगिन किया जा सकता है?


YouTube में दो Gmail लॉगिन करने की प्रक्रिया-

इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में यूट्यूब एप्लीकेशन को ओपन करें। जब आपके मोबाइल में YouTube एप्लीकेशन ओपन हो जाता है, तब मोबाइल स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर ध्यान देना चाहिए। यहां आपको अपनी प्रोफाइल फोटो दिखाई देगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे साझा की गई तस्वीर देखें -

How to use two Gmail in one Youtube App in Hindi


अब आपको अपनी प्रोफाइल पिक्चर के ऊपर क्लिक करना है। जब आप अपनी प्रोफाइल फोटो के ऊपर क्लिक करते हैं, तो आपके मोबाइल में कुछ नए विकल्प दिखाई देते हैं। यहां आपको "Add an Account" का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया चित्र देखें-

How to use two Gmail in one Youtube App in Hindi


जैसे ही आप ऐड अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके मोबाइल में नई ईमेल आईडी दर्ज करने का विकल्प दिखाई देता है। यदि आपने अपने मोबाइल को पॉसवर्ड से प्रोटेक्ट किया होगा, तब आपको अपने मोबाइल का पॉसवर्ड पिन डालना होगा। इसके बाद आपको अपनी नई ईमेल आईडी और पासवर्ड डालने का विकल्प दिखाई देगा। जैसे ही आप अपनी नई ईमेल आईडी और नया पासवर्ड दर्ज करते हैं। आपकी नई ईमेल आईडी आपके YouTube खाते में लॉग इन हो जाती है। अधिक जानकारी के लिए नीचे साझा की गई छवि पर एक नज़र डालें-

How to use two Gmail in one Youtube App in Hindi


यदि आप उपरोक्त आर्टिकल को पढ़ने के बाद भी अपनी दूसरी ईमेल आईडी से अपने YouTube एप्लिकेशन में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं। तो नीचे दिया गया वीडियो आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आप इस वीडियो को ध्यान से देखें और इसमें बताए गए तरीकों को अपनाकर अपने यूट्यूब एप्लिकेशन में दूसरी ईमेल आईडी लॉग-इन कर पाएंगे-