Gmail Login in Mobile | मोबाइल में Gmail की लॉगिन कैसे करें

मोबाइल में Gmail की लॉगिन कैसे करें- जीमेल का नया अकाउंट बना लेने के बाद मोबाइल में जीमेल की लॉगिन प्रक्रिया काफी आसान है। "Jeevan Bima Bazaar" की आज की इस पोस्ट में बताया जा रहा है कि अपने जीमेल अकाउंट को अपने मोबाइल में कैसे लॉगिन कर सकते है?


मोबाइल में Gmail की लॉगिन कैसे करें

Gmail Login in Mobile | मोबाइल में Gmail की लॉगिन कैसे करें

दोस्तों, हम सभी ने अपने पिछले पोस्ट के माध्यम से जीमेल, गूगल सर्च इंजन, गूगल फोटो, यूट्यूब, गूगल ड्राइव, आदि जैसी सभी गूगल सेवाओं के लिए एक नया खाता बनाने के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। यदि आपने उस पोस्ट को नहीं पढ़ा है तो हमारी राय होगी की पहले आप उस पोस्ट को जरूर पढ़े। 

क्योकि जब तक आपके पास एक बेहतरीन गूगल का अकाउंट नहीं होगा। आप लॉगिन की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। अतः आपकी सुविधा के लिए मैं उस पोस्ट का लिंक साझा कर रहा हूँ। 

एक बार जब आप गूगल पर अपना नया खाता बनाते हैं। उसके बाद, आप अपने किसी भी डिवाइस जैसे- मोबाइल, लैपटॉप, इत्यादि से गूगल की सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

भारत के अधिकांश नागरिक मोबाइल का उपयोग करते हैं, इसलिए आज के इस पोस्ट में हमने बताया है कि कैसे आप अपने मोबाइल पर एक बार गूगल लॉग इन कर सकते हैं। जब आप इस पोस्ट में वर्णित विधि का पालन करते हुए अपने मोबाइल फोन पर गूगल के खाते में लॉगिन करते हैं। तब आप बहुत आसानी से गूगल की सभी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Mobile me Gmail Login Kaise Kare

बच्चों की शिक्षा हो या युवा आबादी के व्यवसाय, आज हर व्यक्ति को ऑनलाइन सेवाओं की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में, Gmail और Google की अन्य सेवाएँ बच्चों और अन्य सभी लोगो के लिए काफी जरुरी हो जाती है। 

Covid-19 के संक्रमण से बचने में यह जानकारी आपके लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होगी। क्योकि आप जीमेल का उपयोग करके आप अपने कई कार्य कर पाएंगे, सामान्य तौर पर जिन कार्यो के लिए आपको दुसरो से सम्पर्क करना पड़ता है। 

अतः जीमेल का उपयोग करने के लिए लॉगिन कैसे किया जाता है। इसकी सम्पूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। हमें पूरा भरोषा है, कि यह आपके लिए लाभप्रद रहेगा। 

उपरोक्त वीडियो सबटाइटल के साथ उपलब्ध है अर्थात आप इस वीडियो को अपनी भाषा के टाइटल के साथ देख सकते है। 

मोबाइल यूजर के लिए-

यदि आप मोबाइल के माध्यम से इस वीडियो को देख रहे है तो अपनी वीडियो को प्ले होते समय "cc" ऑप्शन पर क्लिक कीजिये। 

यदि आपको सबटाइटल अपनी भाषा में नहीं दिख रहा है तो वीडियो में राइट साइड में तीन डॉट के ऊपर क्लिक कीजिये और उसके बाद Caption ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपनी भाषा का चयन कीजिये। 

कंप्यूटर यूजर के लिए-

यदि आप इस वीडियो को कंप्यूटर से देख रहे है तो गियर आइकन ⛯ के लेफ्ट साइड में बने हुए आइकन पर क्लिक कीजिये। 

यदि आपको सबटाइटल अपनी भाषा में नहीं दिखाई दे रहा है तो गियर आइकन ⛯ पर क्लिक कीजिये। आपको Subtitles/cc ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी भाषा का चयन कर सकते है। 

आपके कीमती समय को बचाने का उपाय-

दोस्तों, आपके महत्वपूर्ण समय का हमें पूरा ध्यान है। अतः अब आपको हमारी वीडियो में चैप्टर्स मिलते रहेंगे। ताकि आप अपने जरुरत की जानकारी को कम समय में प्राप्त कर सके। 

इसके लिए वीडियो के टाइम लाइन को ध्यान से देखिये। वहाँ पर आपको किस समय पर कौन सी जानकारी उपलब्ध है दिखाई देगा। आप अपनी जरुरत के अनुसार वीडियो के टाइम लाइन पर जम्प कर सकते है। 

आप हमें जरूर बताये कि हमारा यह प्रयास आपके लिए कैसा रहा है।